
बिहार
उपभोक्ता ज्यादा समय तक सहन नहीं कर सकती एलपीजी गैस संक : विपिन कुमार झा
मधुबनी- 16 मार्च। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव विपिन कुमार झा ने कहा कि केंद्र सरकार एलपीजी गैस संकट को कम करके दिखा रही है। गैस की कमी की वास्तविक स्थिति को उजागर नहीं कर रही है। केंद्र सरकार लगातार कह रही है कि चिंता की कोई बात नहीं है, जबकि गैस की कमी के कारण होटल व्यवसाय पर संकट आ गया हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता को गुमराह कर रही है। केन्द्र सरकार के पास एलपीजी गैस संकट से निपटने की कोई योजना नहीं है। जिन लोगों ने घरेलू गैस बुक की है, उन्हें आपूर्ति नहीं मिल रही है। लोग शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है, फिर भी कोई योजना नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और हाल ही में सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का बोझ जनता ज्यादा समय तक सहन नहीं कर सकती है।



