
MADHUBANI: राजनीति और रोजगार में युवक-युवतियों की सक्रिय भागीदारी से बढ़ेगा बिहार : ऋतिक मिश्रा
मधुबनी- 12 मार्च। शहर के आरके कॉलेज परिसर स्थित सामाजिक समन्वय मंच की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। उत्साहजनक वातावरण में बैठक को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतिक मिश्रा ने कहा कि रोजगार और राजनीति में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सही विकास संभव होगा। रोजगार और राजनीति में युवाओं को प्रवेश कर देश की नीतियो में सुधार लाना होगा। इसके लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करना पहली प्राथमिकी होगी।
रोजगार से अपना करियर बना सकते है। हालांकि युवाओं को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि उद्यमी बनने की ओर बढना चाहिए। विशेषकर युवतियों के लिए स्वरोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। समाज की नीतियों में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ही असली लोकतंत्र है। बेटियों और युवा राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय होंगे, तभी बिहार में बदलाव की गति तेज़ होगी। अध्यक्ष ने युवक, युवतियों को भरोसा दिलाया कि उनके हर संघर्ष और सपने को हकीकत में बदलने के लिए मंच सदैव तत्पर है।अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में बड़ी संख्या में छात्र की छात्राओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि बिहार के नवनिर्माण में हमारी बेटियाँ भी किसी से पीछे नहीं हैं। युवा साथियों और खासकर छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मंच उनके नेतृत्व और कौशल को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।



