
NEPAL:- सिरहा में अधिवक्ता कार्यालय में बम विस्फोट, एक घायल
सिरहा- 11 मार्च। नेपाल के सिरहा जिला मुख्यालय के सिरहा जिला अदालत के पास एक अधिवक्ता के कार्यालय में बम विस्फोट होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए सिरहा प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम विस्फोट होने पर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में सिरहा जिला अदालत के पास अधिवक्ता मकसूदन कुमार के कार्यालय मधेश लाॅ फार्म में एकाएक बम विस्फोट हुआ। जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विस्फोट इतना तेज था की कार्यालय में रखे सारा सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरहा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए। घटना को लेकर सिरहा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के साथ सिरहा जिला में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के नाम का पता नहीं चल सका है।
सिरहा एसपी वासुदेव पाठक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना बुधवार की दोपहर लगभग 4 बजे की है। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने पर प्रारंभिक ईलाज के लिए सिरहा प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रारंभिक अनुसंधान में शुतरी बम होने का अनुमान है। घटना को लेकर सिरहा थाना पुलिस व सुरक्षा ऐजेंसी द्वारा सभी स्तरों पर जांच कर रही है।



