
MADHUBANI:- लोडेड देशी कट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
मधुबनी- 11 मार्च। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान भेजा थाना पुलिस को बड़ी सफलता लिी है। पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टे के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
घटना 10 मार्च 2026 की रात्रि की है। भेजा थाना की पुलिस टीम खरीक चोक के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाईक पर सवार दो यवुक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस बल को देखते ही बाइक चालक घबरा गया और गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की जब विधिवत तलाशी ली गई, तो चोंकाने वाला खुलासा हुआ। पीछे बैठे नाबालिग युवक के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा और एक मोबाइल बरामद हुआ। वहीं बाइक चालक युवक भेजा थाना क्षेत्र के नीमा निवासी गुलाई यादव के पुत्र ललन कुमार यादव है। उनके पास से एक मोबाइल मिला। पुलिस ने तत्काल हथियार और बाईक को जब्त कर लिया है। आरोपी ललन यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि नाबालिग को नियमानुसार निरुद्ध कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।



