
BIHAR:- भारतीय क्षेत्र से नाईजीरिया नागरिक गिरफ्तार
नेपाल में हुए आन्दोलन का फायदा उठाकर काठमांडू सेंट्रल जेल से हुआ था फरार
मधुबनी- 29 सितंबर। जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 पर सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल ने एक संदिग्ध नाईजीरिया नागरिक को गिरफ्तार किया। विदेशी नागरिक के गिरफ्तारी से सीमा सुरक्षा में भारी चूक मानी जा रही है। आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह ने मामलें की जानकारी जीआरपी थाना पुलिस,खुफिया विभाग के साथ एसएसबी को दिया। एसएसबी 48 वीं बटालियन जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी,जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार,खुफिया विभाग के अधिकारियों रेलवे इंटेलीजेंस अधिकारियों के द्वारा पूछताछ करने के बाद कुछ तथ्य सामने आने पर अधिकारियों ने नेपाल के धनुषा जिले के ईनरवा एपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार तिवारी, ईनरवा पुलिस चोकी प्रभारी पुरुषोत्तम महतों से संपर्क किया। भारत-नेपाल के पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा अधिकारीयों के द्वारा घंटों पूछताछ की गयी। पूछताछ करने के बाद बताया गया कि गिरफ्तार नाईजीरिया नागरिक नेपाल के काठमांडू सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी है। बीते दिनों नेपाल में हुए प्रदर्शन बाद अन्य कैदियों के साथ ये जेल से फरार हो गया था। गिरफ्तार नाईजीरिया नागरिक की पहचान 55 वर्षीय आफयाई अली अमीन पिता जिम्बा के रूप में हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी लेने पर पासपोर्ट एवं बीजा के अलावे किसी तरह का कोई संदेहास्पद दस्तावेज नहीं मिला है। इसके पास एक मोबाइल फोन 150 यूएस डॉलर एवं 6720 भारतीय रुपये बरामद किया गया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद गिरफ्तार नाईजीरिया नागरिक को दोनों देशों के पुलिस बल एवं सशक्त बल के मौजूदगी में नो मैंस लैंड पर नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। मालुम हो कि गिरफ्तार नाईजीरिया नागरिक नेपाल के काठमांडू सेंट्रल जेल से सजायाफ्ता फरार कैदी है। वे जून 2014 में नारकोटिक्स मामले में काठमांडू में गिरफ्तार हुआ था। नेपाल कोर्ट द्वारा उसे सजा सुनाई गयी थी। इसकी सजा पुरा होने में महज आठ माह बचा हुआ है।