भारत

UP:- मऊ सीट में उपचुनाव होने पर सुभासपा लड़ेगी चुनाव: राजभर

लखनऊ- 02 जून। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अब्बास अंसारी की सदस्यता जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता जाने की जानकारी हुई है। ऐसे में मऊ सीट पर उपचुनाव होगा, तो एनडीए के साथी बैठकर प्रत्याशी तय करेगें। फिर भी सुभासपा वहां से चुनाव लड़ेगी।

ओमप्रकाश राजभर ने आगे कहा कि अब्बास अंसारी ने सुभासपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ा था लेकिन पिछली विधानसभा चुनाव के वक्त समाजवादी पार्टी एवं सुभासपा के गठबंधन में वह समाजवादी पार्टी के ही प्रत्याशी थे। जो अभी निर्वाचन आयोग की सूची में सुभासपा के विधायक के रूप में है। यह भी निश्चित है कि सदस्यता चले जाने के बाद अब्बास अंसारी अग्रिम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगें। फिलहाल सुभासपा कभी भी उपचुनाव के लिए तैयार है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button