मधुबनी- 08 मार्च। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलो पंचायत-चलो बूथ की ओर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता नलिनी रंजन उर्फ रूपन झा के नेतृत्व में जोर षेर से चलाया जा रहा है। रूपन झा कार्यकर्ताओं के साथ बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के पंचायतों में जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी आमलोगों के हित में कार्य करती रही है और फिर बिहार की सत्ता में आती है, तो आमलोगों के हित में कार्य करेगी। रूपन झा ने कहा कि पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी का उद्देश है कि जबतक गांव और पंचायत का विकास नही होगा, तबतक देश का विकास संभव नही है। इस लिए कांग्रेस पार्टी ने चलो पंचायत-चलो बूथ अभियान चलाया है, ताकि आम लोगों तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाया जाए और आमलागों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाए। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा,विजय कृष्ण झा,कैलास चन्द्र झा,ललित कुमार मिश्रा,सुरेश पूर्वे,सत्य पासवान,माधुरी पासवान,कुलदीप राय सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजुद थे।
