मधुबनी:- IFWJ जिलाध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार हेमंत सिंह की माता का निधन

मधुबनी- 28 फरवरी। आईएफडब्लुजे के जिलाध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार हेमंत सिंह की 90 वर्षीय माता राम कुमारी देवी का निधन हो गया। उनके निधन होने की खबर आस पास के लोग सुनते ही शोकाकुल में डुब गए। उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए अहले सुबह से ही लोगों का ताँता लगा हुआ है। मृतिका रामकुमारी देवी अपने पीछे एक पुत्री और चार पुत्र छोड़ गयीं हैं। जिसमें पुत्री मंजू देवी,पुत्र प्रभात कुमार सिंह,हेमंत कुमार सिंह, बसंत कुमार सिंह एवं जयंत कुमार सिंह शामिल हैं।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार को जीवछ चोक स्थित मुक्तिधाम में उनके बड़े पुत्र प्रभात कुमार सिंह के हाथों मुखाग्नि देकर किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए आईएफडब्लुजे के महासचिव सह पत्रकार आकिल हुसैन,शैलेंद्र कुमार, रजाउल्लाह नेहाल, राजेश कुमार कर्ण,फिरोज आलम, अशोक पासवान कुमार, कार्तिक कुमार,कल्याण कुमार, कुमार गौरव, मो.नदीम, राहुल कुमार के अलावे दर्जनों पत्रकार बंधु एवं नेतागनों का ताँता लगा हुआ है।
lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!