भारत

टॉप 10 में शामिल 6 कंपनियों का मार्केट कैप 82,861 करोड़ बढ़ा, 4 के मार्केट कैप में 96,605 करोड़ की गिरावट

नई दिल्ली- 05 जनवरी। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई, वहीं 4 के मार्केट कैप में गिरावट आ गई। फायदे में रहने वाली 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 82,861.16 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। वहीं नुकसान में रहने वाली 4 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 96,605.66 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। इसमें सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक फायदे में रही।

इस सप्ताह के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईटीसी, इंफोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के मार्केट कैप में गिरावट आ गई। टॉप 10 में शामिल कंपनियों के मार्केट कैप की ये स्थिति तब हुई, जब पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 524.04 अंक यानी 0.66 प्रतिशत और एनएसई का निफ्टी 191.35 अंक यानी 0.80 प्रतिशत मजबूत हो गया।

सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 37,025.46 करोड़ रुपये घट कर 13,37,919.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 29,324.55 करोड़ रुपये कम होकर 8,93,378.50 करोड़ रुपये के स्तर तक गिर गया। इसके अलावा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 24,856.26 करोड़ रुपये घट कर 14,83,144.53 करोड़ रुपये के स्तर पर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 5,399.39 करोड़ रुपये घट कर 7,08,168.60 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 41,138.41 करोड़ रुपये बढ़ कर 16,93,373.48 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 15,331.08 करोड़ रुपये उछल कर 5,65,194.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 13,282.49 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,74,689.29 करोड़ रुपये के स्तर पर, इंफोसिस का मार्केट कैप सोमवार से शुक्रवार तक हुए कारोबार के दौरान 9,031.19 करोड़ रुपये बढ़ कर 8,04,834.34 करोड़ रुपये के स्तर पर, आईटीसी का मार्केट कैप 3,878.63 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 6,03,064.44 करोड़ रुपये के स्तर पर और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 199.36 करोड़ रुपये बढ़ कर 9,10,934.58 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,93,373.48 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस (कुल मार्केट कैप 14,83,144.53 करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 13,37,919.84 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 9,10,934.58 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 8,93,378.50 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 8,04,834.34 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 7,08,168.60 करोड़ रुपये), आईटीसी (कुल मार्केट कैप 6,03,064.44 करोड़ रुपये), भारतीय जीवन बीमा निगम (कुल मार्केट कैप 5,74,689.29 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,65,194.18 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button