
बिहार
T-20 क्रिकेट कप पर दरभंगा का कब्जा,मुजफ्फरपुर को 5 विकेट से हराया
मधुबनी- 05 जनवरी। शंभुशरण सिंह स्मृति टी-20 क्रिकेट कप टूर्नामेंट के तहत रविवार को खुटौना प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में हुए फाइनल में दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को 5 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर मिथिला क्रिकेट क्लब दरभंगा की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला। पहले बल्लेबाजी को उतरी मुजफ्फरपुर की एम फाउंडेशन क्रिकेट क्लब की टीम ने 18.1 ओवर में पूरे विकेट खोक कर 119 रन बनाए। जवाब में दरभंगा की टीम ने 11 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैन आफ द मैच दरभंगा के त्रिपुरारी घोषित किए गए 18 गेंदों पर 54 रन बनाए और 2 विकेट भी चटकाए।



