बिहार

लालू-तेजस्वी के उपलब्धि को गांव-गांव ले जाने की जरूरतः चक्रपाणि

मधुबनी- 27 दिसंबर। झंझारपुर राजद संगठन की बैठक का आयोजन देवराज इंद्र पैलेस झंझारपुर थाना के पास किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय ने किया। मुख्य अतिथि संगठन जिला प्रभारी झंझारपुर सह बिहार राज बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु एवं विशिष्ट अतिथि लोकाही माननीय विधायक भारत भूषण मंडल, पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव,पूर्व विधायक सीताराम यादव, पूर्व विधायक रामावतार पासवान, पूर्व विधायक उमाकांत यादव उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि संगठन को मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को गांव-गांव ले जाने की जरूरत है। राष्ट्रीय जनता दल की उपलब्धि को बताना है। केंद्र एवं राज्य के जन विरोधी नीति एवं झूठे वादे के खिलाफ शंखनाद करना है। संगठन में सभी जाति के लोगों को जोड़ने की जरूरत है। मान्य प्रतिपक्ष नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के 17 माह की उपलब्धि को बताना है। उन्हौने शिक्षक बहाली, 75 प्रतिषत आरक्षण लागू करने तथा जाति जनगणना करवाने का काम किया। श्री हिमांशु ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को 2 करोड़ नौकरी देने के वादे कहां गए। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपया देने के वादे कहां गए। पुलवामा हमले का जांच नहीं हुआ कि 300 किलो आरडीएक्स कहां से आया स देश के प्रधानमंत्री अदानी एवं अंबानी के सामने नतमस्तक हैं। सारे सरकारी संस्थाओं को पूंजीपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। गांव के गरीब,मजदूर और किसान दुखी है। ना अच्छे अस्पताल हैं ना अच्छे स्कूल स डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। सरकारी संस्थाओं को निजीकरण कर आरक्षण खत्म किया जा रहा है। आजादी के बाद सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने कहा देश का संविधान खतरे में है। मोदी जी के कार्यकाल में जज बनने के लिए कोलोसियम सिस्टम,आईएएस बनाने के लिए लेटरल एंट्री लेकिन चपरासी बनने के लिए लिखित परीक्षा लिया जाता है। बैठक को राम बहादुर राय,श्री नारायण महतो,गंगोत्री प्रसाद,राजकुमार यादव,बुद्ध प्रकाश, बलराम साह,बीना देवी, मंजू देवी,बबिता देवी,गंगा चैधरी,मंटू शहजादा,मो. अंजार अहमद,कामरूमा जमा,रवि रंजन,अनिल लोहिया,उमेश यादव,चंदय सदा,धनवीर,रामसागर पासवान आदि ने संबोधित किया। बैठक के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button