भारत

झारखंड की हेमंत सरकार प्रदेशवासियों को समृद्ध के बदले बनाया गरीब: शाह 

बोकारो- 14 नवंबर। झारखंड समृद्ध है लेकिन यहां के निवासी समृद्ध विहीन हैं। झारखंड की हेमंत सरकार ने प्रदेशवासियों को समृद्ध के बदले गरीब बनाया है। कांग्रेस और जेएमएम की महागठबंधन सरकार ने पाँच वर्षो में झारखंड की संपति को लुटने का काम किया है,जिसका कांग्रेस की सांसद आलम गीर आलम के घर से साढे तीन लाख करोड़ रूपये की अवैध मिलना, सबसे बड़ा प्रमाण है।

यह बातें गुरुवार को बेरमो के डुमरी विधानसभा के नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र ऊपरघाट के कंजकिरो फुटबॉल मैदान में विजय संकल्प चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कही।

उन्होंने कहा कि यहां पर कल करखानें और कोयला की खदान रहने के बावजूद युवा बेरोजगार होकर अन्य प्रदेश को पलायन कर रहे हैं। एनडीए की सरकार बनते ही बेरोजगारों को रोजगार देना पहली मोदी जी की गारंटी है।

आगे श्री शाह ने कहा झारखंड की हेमंत सरकार ने केन्द्र को 84 हजार करोड़ रूपये दिया, लेकिन केन्द्र सरकार ने 3 लाख 90 हजार करोड़ मोदी सरकार ने दिया। वहीं आजसू सूप्रीमो सुदेश महतो ने कहा झारखंड कि हेमंत सरकार निकम्मी है, इसे सफाई करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो झारखंड को खोखला बना देगा। इस सरकार में भ्रष्टाचार,लुट-खसोट की चरम सीमा पर है। जल जंगल जमीन बचाव की नारा देकर जमीन लुटने में लगा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनना तय है। डुमरी विधान सभा से यशोदा देवी की भागीदारी सरकार में रहे, इसे तय करना डुमरी की जनता का कर्तव्य है। अगर डुमरी का सर्वांगिण विकास करना चाहते हैं तो एनडीए को मजबुत करने के लिए यशोदा देवी को जीत दिलाकर रॉंची भेजने का संकल्प लें।

एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी के कैंसर पीड़ित पुत्र प्रदीप ने कहा वोट नहीं तो कफन दें,ताकि मैं अपने पिता के स्वर्ग घर पहुंच सकूं। कहा मेरी माँ डुमरी विधान सभा को विगत बीस वर्षो से सेवा कर रही है, लेकिन इसके एवज में हमारे परिवार को दु:ख के सिवाय और कुछ नहीं मिला, लेकिन मेरी माँ ने जनता की सेवा करना नहीं छोड़ी। मैं कैंसर पीड़ित हूँ। उन्होंने मां को जीताकर की अपील की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button