
बिहार
MADHUBANI:- 37.45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी- 25 मई। रहिका थाना पुलिस ने इंसाफ चोक के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की पहचान वैषाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के सराय खास पटेरा निवासी उमेश साह के पुत्र नीरज कुमार एवं धर्मदेव पासवान के पुत्र विजय कुमार के तौर पर हुई। सात पैकेट में कुल मात्रा 37.45 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही रेनॉल्ट चार चक्का वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर एसडीपीओ के निर्देश वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रममें जब्त वाहन की जांच में गांजा के साथ दो युवक को हिरासत में लिया गया। कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



