भारत

जहां कांग्रेस वहां समस्या, जहां भाजपा वहां समाधान: मोदी

चंडीगढ़- 24 मई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि आजतक का रिकार्ड यह बयान करता है कि जहां कांग्रेस है वहां समस्या है और जहां भाजपा है वहां समाधान है। देश में पांच चरणों का मतदान होने के बाद समूचा गठबंधन बौखलाहट में आ चुका है। इंडी गठबंधन को वोट देने का मतलब वोट खराब करना है।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पंजाब के जालंधर एवं गुरदासपुर में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस देश ने दस साल में नया दौर देखा है। कांग्रेस के राज में गरीबी हटाओ के सिर्फ नारे लगते थे, जबकि मोदी राज में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। पहले देश में आतंकवाद का खतरा बढ़ता जा रहा था। मोदी सरकार ने देश में आतंकवाद की कमर तोड़कर रख दी है। पहले पाकिस्तान आक्रामक था, लेकिन जब से घर में घुसकर मारा है तब से पाकिस्तान भी कुछ करने से पहले सौ बार सोचता है।

प्रधानमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास की परंपराओं को नमन करते हुए कहा कि पंजाब भारत की पहचान है। कांग्रेस ने पंजाब को कभी भी जमीन के टुकड़े से अधिक कुछ नहीं माना। कांग्रेस ने 1947 में अपने परिवार को सत्ता दिलाने के लिए पंजाब को बांट दिया। करतारपुर साहिब देश की सीमा के ठीक बगल में था लेकिन कांग्रेस ने उसे पाकिस्तान को सौंप दिया। भारत ने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के जवानों को बंधक बनाया। उन बंधकों की रिहाई के बदले पाकिस्तान से करतारपुर साहिब मांग सकते थे। भाजपा की सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को बनवाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का सीमावर्ती राज्य है। इसे दोबारा संकट में नहीं जाने देंगे। कांग्रेस ने दशकों तक जो पाप किए थे, अब आम आदमी पार्टी कांग्रेस की विशबेल को खाद पानी दे रही है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव से पहले दो महीने में नशे का कारोबार बंद करने की बात की थी। आज पता चला कि झाडू पार्टी वाले नशे के होलसेल व्यापारी हैं। जिन्होंने इतना बड़ा शराब घोटाला किया हो वह पंजाब में ड्रग्स की काली कमाई में डुबकी क्यों नहीं लगाएंगे।

पंजाब में बर्बादी की फसल कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की साझी खेती है। पंजाब में यह दोनों एक-दूसरे को गाली देते हैं। दिल्ली में एकजुट हैं। इनमें से किसी एक को भी वोट देना पंजाब के खिलाफ वोट देना है। भाजपा के लिए पंजाब आस्था का प्रतीक है। पंजाब की प्रगति मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि स्पोर्टस इंडस्ट्री, पाइप फीटिंग व हैंडटूल का हब जालंधर इंडी गठबंधन के कारण संकट में है। भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान आदमपुर में एयरपोर्ट बनाया और जालंधर को वंदे भारत ट्रेन मिली है। कटरा-अमृतसर-नई दिल्ली नेशनल हाई-वे से पूरे देश का विकास हो रहा है। अगले पांच साल में यह विकास रफ्तार पकड़ेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button