भारत

ममता बनर्जी पर भाजपा ने लगाया मुस्लिम लीग के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप

नई दिल्ली- 23 मई। पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण पर कलकत्ता हाई कोर्ट के ताजा आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हमलावर हो गई है। भाजपा ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम लीग के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने ओबीसी कोटा उपश्रेणी के अंतर्गत मुसलमानों को दिए गए ओबीसी आरक्षण को निरस्त कर दिया है। हाई कोर्ट ने 2010 से 2024 तक पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को जारी किए गए ओबीसी प्रमाणपत्र भी निरस्त कर दिए हैं। ये दोनों फैसले बताते हैं कि कैसे ममता बनर्जी की सरकार गैर-संवैधानिक रूप से तुष्टीकरण को आगे बढ़ा रही थी या कह सकते हैं कि मुस्लिम लीग के एजेंडे को बढ़ा रही थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस चुनाव में बड़े स्पष्ट शब्दों में इस मुद्दे को उठाया कि कैसे घमंडिया गठबंधन तुष्टीकरण नीति के तहत संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हाई कोर्ट के फैसले के बाद ममता बनर्जी का यह कहना कि वो इस फैसले को नहीं मानती है। क्या वो संविधान से ऊपर है। संविधान में धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संविधान की कॉपी लिये घूम रहे हैं लेकिन इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button