भारत

राजस्थान में कांग्रेस का ‘शक्ति प्रदर्शन’ : कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

जयपुर- 19 फरवरी। राजस्थान में 20 फरवरी को आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन कर ‘शक्ति प्रदर्शन’ किया। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने की आयकर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने यह विरोध-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से मिले दिशा-निर्देशों के तहत सभी आयकर कार्यालयों के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रकट किया।

प्रदेश में कांग्रेस का मुख्य विरोध प्रदर्शन राजधानी जयपुर के स्टेच्यू सर्किल स्थित आयकर कार्यालय के बाहर हुआ। यहां प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैन खाते राजनीतिक द्वेषता के चलते फ्रीज़ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद कमीशनखोरी और असंवैधानिक तरीके से पार्टी फंड भरती है और बैंक खाते कांग्रेस के फ्रीज करती है। देश में ना लोकतंत्र सुरक्षित है और ना ही संवैधानिक व्यवस्था। सर्वोच्च न्यायालय ने राजनीतिक चंदे के रूप में भाजपा की काली कमाई वाले इलेक्टोरल बॉन्ड को असंवैधानिक करार दिया है और अब अहंकारी तानाशाह ने लोकतंत्र को कुचलकर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से देश के सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए हैं। इस तानाशाही का हम सड़क से सदन तक पुरज़ोर विरोध करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस वॉर रूम से आयकर विभाग तक पैदल मार्च निकाला। इसे स्टेच्यू सर्किल पर रोक लिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी हरकतों से कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। लेकिन, कांग्रेस खत्म होने वाली नहीं हैं। बीजेपी जितना टकराव पैदा करेगी, कांग्रेस उतना उभरकर सामने आएगी। आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में सोमवार को जयपुर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता करीब सवा ग्यारह पर कांग्रेस वॉर रूम से पैदल मार्च निकालते हुए आयकर विभाग की ओर रवाना हुए। करीब पंद्रह मिनट बाद साढे ग्यारह बजे स्टेच्यू सर्किल पर पुलिस ने सभी को रोक दिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और महिलाएं बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस नेता बैरिकेड्स फांदकर दूसरी तरफ पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए। करीब सवा बारह पर पुलिस ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मार्च में शामिल होने के लिए विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, शिखा बराला, प्रशांत शर्मा, रोहित बोहरा मौके पर पहुंचे। वहीं, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सूरा भी पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान विधायक रफीक खान ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। जिस कारणों से खाते सीज किए गए हैं। उन कारणों पर जाएंगे तो देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों के खाते सीज हो जाएंगे। पॉलिटिकल पार्टियों को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है।

कोटा में शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स ऑफिस के बाहर दो घंटे तक धरना दिया और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं मुट्ठी में कर रखा है। अजमेर शहर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ साथी हैं जो लालच और डर के कारण बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी का सिपाही कहीं नहीं जाएगा। सवाईमाधोपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिर्राजसिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के पास आयकर विभाग के सामने धरना-प्रदर्शन किया। यहां धरना प्रदर्शन को ब्लाक अध्यक्ष अनिल वर्धमान,जिलाध्यक्ष गिर्राजसिंह,उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना,नगरपरिषद उप सभापति अली मोहम्मद महिला,प्रदेश महा सचिव मंजू शर्मा, पूर्व सभापति विमलचंद महावर,ब्लाक महासचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम,रमेश पंसारी,ओम सेन,बीपी सिंह, आरपी मीना,बृजमोहन सिसोदिया,पूर्व पार्षद इंद्रजीत दुबे, रामजीलालगुर्जर समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button