भारत

नियमों का ज्ञान,व्यवहार कुशलता व मृदुभाषिता प्रभावी विधायक के आवश्यक गुण: गृहमंत्री

रायपुर- 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय में नवनिर्वाचित मान. सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम के समापन सत्र में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने अपने सुदीर्घ राजनैतिक जीवन के अनुभवों को सदस्यों के साथ बांटते हुए उन्हें सफल एवं प्रभावी विधायक बनने के गुर बताये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल,मंत्रीगण,सदस्यगण एवं विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।

गृहमंत्री अमित शाह ने सदस्यों को प्रभावी एवं सफल विधायक बनने के गुर बताते हुए कहा कि क्षेत्र के मतदाता से जीवंत संपर्क, नियम प्रक्रियाओं का पूरा ज्ञान, व्यवहार कुशलता, मृदुभाषिता एवं सदन में संयमित भाषा से ही कोई भी सदस्य प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बना सकता है। उन्हाेंने कहा कि शोर-शराबा करके विधानसभा के अंदर सदस्य अपनी पहचान नहीं बना सकते। उन्हाेंने कहा कि सदस्यों को अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करना चाहिए। अपने विधानसभा क्षेत्र में विपक्षियों के प्रति भी अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि विधानसभा का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कानून बनाना होता है, लेकिन उस समय सभा में विधायकों की उपस्थिति सबसे कम होती है। सदस्यों को अपनी बात सभा में पूरे विश्वास एवं प्रमाणिकता के साथ उठानी चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि प्रभावी विधायक होने के लिए किसी भी विधायक के तीन प्रमुख दायित्व होते हैं। क्षेत्र का दायित्व, पार्टी के प्रति दायित्व तथा राज्य की प्रगति एवं विकास का दायित्व। उन्होंने कहा कि विधायक अगले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करें, यह भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व होता है। उन्होंने विधायकों को बताया कि अधिकारियों के साथ जन प्रतिनिधियों का संघर्ष नहीं होना चाहिए, अपितु नियम और प्रक्रिया के तहत उनसे चर्चा करके समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक अच्छे विधायक को संवेदनशील होना चाहिए उसमें तत्परता कुशलता, उत्सुकता एवं जिज्ञासा भी होनी चाहिए, उसे क्षेत्र में लोक संपर्क के साथ-साथ विधायी दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए। शाह ने विधानसभा परिसर में ‘रूद्राक्ष’ का पौधा भी लगाया। संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के संदेश का वाचन किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गृहमंत्री अमित शाह काे शॉल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button