क्राइम

मां-बेटे की रहस्यमय मौत, हत्या की आशंका

जलपाईगुड़ी- 21 नवंबर। मां-बेटे की रहस्यमय मौत से मंगलवार को मयनागुड़ी शहर में हड़कंप मच गया है। घटना वार्ड नंबर-12 से सामने आई है। मृतकों की पहचान सविता बर्मन (65) और बेटे परिमल बर्मन (45) के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने आज सुबह धान के खेत में परिमल बर्मन का क्षत-विक्षत शव देखा। सूचना पर मयनागुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद धान खेत से परिमल का शव बरामद किया। मयनागुड़ी थाने की पुलिस ने आज सुबह घर के अंदर से सविता देवी का शव बरामद किया है जबकि घर से 50 मीटर दूर धान खेत में परिमल का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। परिमल होमगार्ड के तौर पर काम करता था। इसके बाद पुलिस वार्ड नंबर-12 देवी नगर स्थित उसके घर पहुंची तो घर के सभी दरवाजे खुला पाया। परिमल की मां सविता बर्मन का शव घर के फर्श पर रखा हुआ था। जिसे देख पुलिस दंग रह गई।

प्रारंभिक तौर पर यह दोहरे हत्याकांड का मामला माना जा रहा है। मयनागुड़ी थाने की पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button