शादी समारोह से लौट रहे दिल्ली पुलिस के दरोगा की सड़क हादसे में मौत

गाजियाबाद- 19 नवम्बर। शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दिल्ली पुलिस के दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरोगा अशोक कुमार रविवार की रात में अपने बुलेट मोटरसाइकिल से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। वह घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एसीपी नंदग्राम ने बताया कि दिल्ली पुलिस में दरोगा अशोक कुमार यहां गाजियाबाद में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शनिवार की देर रात में वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। हादसा राज नगर एक्सटेंशन से रोटरी क्लब गोल चक्कर की तरफ जाते हुए मोरटी तिराहे पर हुआ। जहां पर अचानक उनकी मोटरसाइकिल ने संतुलन खो दिया और डिवाइडर से जाकर टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रविवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था। वह ईस्ट ऑफ दिल्ली के निवासी थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHUBANI:- ईजरा में कांग्रेस के उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत, मौके पर बोले पासी, कहा- गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए चलाया जा रहा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, चुनाव आयोग अभियान पर रोक नही लगाती है,तो इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरेगा

BIHAR:- सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 882 करोड़ 87 लाख जारी, 3 चरणों में होगा निर्माण,त्रिस्तरीय पंचायती राज जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के जरिए इलाज करवा सकेंगे,कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Rashifal

error: Content is protected !!