मधुबनी- 18 नवंबर। रहिका प्रखंड क्षेत्र के सतलखा गांव के गरोखर टोला निवासी हिन्दुस्तान अखबार के जिला मुख्यालय के फोटोग्राफर सुनिति मिश्रा का निधन शनिवार के सुबह में हो गया। परिवारिक सूत्रों से जानकारीके अनुसार उन्हे शुक्रवार को दोपहर में पंडौल स्थित एक निजि अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डाइबिटीज के रोगी होने कारण ब्लड पेशर सामान्य से निचे चला गया था। शनिवार के अहले सुबह अस्पताल में इलाज के क्रम में अंतिम सांस ली। फोटोग्राफर सुनिति मिश्रा के निधन से सतलखा गांव सहित जिला भर के पत्रकारों में शोक की लहर दौर पड़ी। स्वर्गीय मिश्रा अपने पिछे पत्नी एवं दो पुत्र छोड़ गए हैं। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाक्टर शकील अहमद,पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव,सांसद अशोक यादव,राज्य सभा सदस्य डा.फैयाज अहमद,जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा,बिहार सेवा के अधिकारी शाहिद प्रवेज,डीपीआरओ परिमल कुमार,डीएसपी कुमार इन्द्र प्रकाष,वरिष्ठ पत्रकार इन्द्र मोहन झा,अमरनाथ आनंद,चन्द्रकांत झा,रमन कुमार,लंबोदर झा,कार्तिक कुमार,हेमंत कुमार सिंह,गोपाल मिश्रा,शैलेन्द्र कुमार,आकिल हुसैन,ब्रजमोहन मिश्रा,गवेन्द्र मिश्रा,शंभूनाथ ठाकुर,राम शरण साह,फिरोज आलम,अभय कुमार सोनू,कल्याण झा,राजू प्रसाद,किशोर कुमार,शाहिद कामरान,सोनू कुमार,कन्हैया मिश्रा, मो. अली,हनुमान मोर, रजाउल्लाह ने हाल,मो.नदीम, मो.मुन्ना,अशोक कुमार,राजेश कर्ण,मेयर अरूण राय,डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, समाजसेवी मनोज पूर्वे,जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत,जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश झा,कांग्रेस नेता प्रो.शितलांबर झा आदि शामिल हैं।