बिहार

MADHUBANI:- जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव व फीडबैक पर की जाएगी कार्रवाईः डीएम

मधुबनी- 03 नवंबर। रहिका प्रखंड क्षेत्र के सौराठ पंचायत स्थित ऐतेहासिक स्थान सभा गाछी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें नाजीरपूर, जगतपूर एवं सौराठ पंचायत के सैकड़ों की संख्या में आमजन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों मौजुद थे। आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा,पूलिस अधीक्षक सूषील कुमार,उप विकास आयूक्त विषाल राज,डीपीआरओ परिमल कुमार,सदर एसडीओ अश्वनी,बीडीओ निरंजन कुमार के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त तौर पर किया। मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ रहिका प्रखंड क्षेत्र में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करने के साथ-साथ उपस्थित लोगों से उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं की आमजनों को जानकारी अत्यंत जरूरी है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाऐं, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। जिलाधिकारी ने जल संरक्षण पर बल देते हुए लोगों से अपने निजी चापाकलों पर सोख्ता निर्माण,छत वर्षा जल संचयन व्यवस्था स्थापित करने का अपील भी किया। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराब बंदी,बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक,महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आयी है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है तथा कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन,दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। सौर ऊर्जा के उपयोग से गॉवों की गलियाँ को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है। हर घर नल का जल और घर तक पक्की गली-नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गॉव,समृद्ध गॉव के तहत ई-रिक्शा,पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गॉव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। सोख्ता, जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर,व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आयी है। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लायी है। सतत जीविकोपार्जन योजना एवं जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आयी है और लोगों में खूशहाली आयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। सुधार की हमेशा अपेक्षा एवं संभावना बनी रहती है। जहाँ कहीं भी कमी है, वहाँ सुधार करेंगे। लक्ष्य एवं उपलब्धि के गैप को पूरा करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने डायल 112,महिला हेल् डेस्क,अपराध नियंत्रण,साइबर अपराध आदि को लेकर दी, विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि अपराधमुक्त एवं नशामुक्त मधुबनी को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम में आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेष कुमार,कल्याण पदाधिकारी नितु कुमारी,बीसीओ नीरज कुमार,संख्किी पदाधिकारी प्रभास पाठक,लोहिया स्वच्छता अभियान प्रखंड कोडिनिटर रूबी कुमारी, मुखिया महासंघ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश झा,मुखिया कामनी देवी,फुलपरी देवी,ललन सिंह,मो.सनाउल्लाह,अनिल चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button