
BIHAR:- गर्भवती बहू की हत्या के आरोपी दहेजलोभी सास ससुर पूर्णिया से गिरफ्तार
अररिया 15 अप्रैल। दहेज में बाईक की मांग करने और नही दिए जाने पर छह माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर मौत के घाट उतार देने के मामले में फारबिसगंज थाना पुलिस ने कांड के आरोपी सास – ससुर को पूर्णियां से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी भी कांड के आधा दर्जन आरोपित फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपितों में उदित पासवान एवं उनकी पत्नी दुर्गा देवी शामिल हैं। दोनों के गिरफ्तारी पूर्णियां जिला अंर्तगत जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा वार्ड संख्या सात से की गई है। वहीं कांड के अभियुक्त ललटू पासवान, संजय पासवान, रामपुकर पासवान, सुशीला देवी, ध्यानी पासवान फरार बताया गया है।
इस बाबत सुपौल जिला के छातापुर थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा निवासी मृतका के नाना शंभू पासवान ने फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। जहां उसने दहेज के लिए सुसराल पक्ष के सभी अभियुक्तो द्वारा छह माह की गर्भवती मृतका मीना देवी प्रताड़ित एवं हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके आलोक में पुलिस ने जानकीनगर थाना क्षेत्र से आरोपित सास, ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की बात कही। मामले कि पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने कांड में शामिल फरार अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि मृतक के माता पिता गुडगांव में मजदूरी करते हैं। जहां पांच साल पहले मृतका की शादी जानकीनगर के चांदपुर में हुई थी। शादी के बाद मृतक को एक पुत्र होने तथा उसके बाद से सुसराल वाले दहेज में बाईक की मांग करने लगे। जहां मायके वाले की स्थिति अच्छी नहीं होने को लेकर उसे मारपीट के साथ साथ प्रताड़ित किया जाने लगा। पांच दिन पहले गर्भवती मीना के साथ जमकर मारपीट किया गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालात में थाना क्षेत्र के सैफगंज स्थित उसके मौसा के घर पहुंचा दिया। जिसके एक दिन बाद से ही उसकी स्थिति बिगड़ने लगी और ईलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाने की जानकारी देते हुए घटना को गंभीरता से लेते हुए कारवाई की बात कही है।



