बिहार

BIHAR:- मुखिया के हत्यारे को फांसी दिलाएगी भाजपा, अपराधियों का घर ध्वस्त करे प्रशासन: सम्राट चौधरी

बेगूसराय- 04 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने बेगूसराय के परना में मारे गए मुखिया वीरेन्द्र शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। शनिवार को विधायक कुंदन कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रहे रजनीश कुमार सहित जिला भाजपा की टीम के साथ मृतक मुखिया के आवास परना पहुंचकर सम्राट चौधरी ने परिजनों से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।

इसके बाद हत्यारों को सजा दिलाने एवं परिजनों के हर सुख-दुख में हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। सम्राट चौधरी ने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पंचायती राज मंत्री रहते हुए हमने कहा था कि असुरक्षित मुखिया को तुरंत सुरक्षा या हथियार का लाइसेंस मिले, लेकिन सरकार ने उस पर ध्यान नहीं दिया। मुखिया वीरेन्द्र शर्मा दो साल से लाइसेंस मांग रहे थे, लेकिन प्रशासन ने लाइसेंस नहीं दिया। दिनदहाड़े उनकी हत्या हो गई है। सभी हत्यारे को पकड़ कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से फांसी की सजा दिया जाए, फरार अपराधियों का घर प्रशासन ध्वस्त करें। भारतीय जनता पार्टी इसके लिए संघर्ष करेगी तथा छह माह के अंदर इस मामले में शामिल सभी अपराधी को सजा दिलाएंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में रूल ऑफ लॉ नहीं रह गया है। नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया, नीतीश कुमार के ऊपर भी कोई सुपर सीएम है। लोग कहते थे कि टाइगर जिंदा है, लेकिन अब वह टाइगर बूढ़ा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, कोई सुपर सीएम है। बिहार की कमान आजकल विदेश में रहने वाले के पास है। जब कमान ही नीतीश कुमार के बदले दूसरे के पास चला गया है तो इनके राज्य में व्यवस्था कैसे ठीक रहेगी। अब भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है कि 2024-25 में नीतीश कुमार मुक्त बिहार बनाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के नाम पर सैर कर रहे हैं, जब उनके पार्टी के अंदर ही समाधान नहीं हो रहा है तो जनता का समाधान कैसे करेंगे। 32 साल से यहां छोटे-बड़े भाई की सरकार है। 18 साल राज करने वाला भी कहे कि समाधान करने निकले हैं तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। भाजपा दूसरे दल के अंदर हस्तक्षेप नहीं करती है, लेकिन 1990 से 2005 तक लालू राज के खिलाफ आंदोलन करने वाले, उस समय तबाह किए गए, बर्बरता सहने वालों पर विचार करेगी। भाजपा को राजद और जदयू से कोई मतलब नहीं है। पार्टी ने स्पष्ट कह दिया है कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजा पूरी तरह से बंद हो गया है। दूसरे के पार्टी से लेना देना नहीं है, उपेन्द्र कुशवाहा बड़े भाई हैं, अगर उनका प्रस्ताव आएगा तो विचार किया जाएगा।

के.के. पाठक का दूसरा वीडियो वायरल होने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहारी अस्मिता और प्रशासनिक पदाधिकारी को गाली देने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भाजपा के विधायक और विधान पार्षद इसको लेकर सदन में सवाल उठाएंगे। मुख्यमंत्री बताएं कि बिहारी अस्मिता का क्या होगा, कोई गाली दे तो कार्यवाही करें। के.के. पाठक जैसे गालीबाज अधिकारी को तुरंत बर्खास्त करें। नीतीश कुमार में शर्म बचा है, बिहार की अस्मिता बचाना है तो तुरंत कार्रवाई करें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button