
स्पोर्ट्स
हॉकी विश्व कप: स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हराया
भुवनेश्वर/राउरकेला- 15 जनवरी। ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप में स्पेन ने वेल्स को हरा दिया है। रविवार को खेले गए पूल ‘डी’ के मुकाबले में स्पेन की टीम ने वेल्स को 5-1 से हराया और इस विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। स्पेन अपने पहले मुकाबले में भारत के हाथों 2-0 से हार गया था। वहीं, वेल्स को अपने दूसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। पहले मुकाबले में वेल्स को इंग्लैंड ने 5-0 से हराया था।
इस मुकाबले में स्पेन की टीम वेल्स पर शुरू से ही हावी रही। स्पेन की ओर से मार्क रेने ने 16वें और 38वें मिनट, मार्क मिराल्लेस ने 32 और 56वें मिनट तथा कप्तान अल्वारो इग्लेसियस ने 22वें मिनट पर गोल किया। वेल्स की ओर से एकमात्र गोल जेम्स कार्सन ने 52वें मिनट पर किया।



