ताज़ा ख़बरें

अफगानिस्तान: काबुल में विदेश मंत्रालय के सामने आत्मघाती धमाका, 20 से ज्यादा की मौत

काबुल- 11 जनवरी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के विदेश मंत्रालय भवन के सामने बुधवार को हुए आत्मघाती धमाके में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी। जिस समय धमाका हुआ, उस समय अफगानी विदेश मंत्रालय के भीतर चीन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक चल रही थी।

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद भी आतंकी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को राजधानी काबुल स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय परिसर में चीन से जुड़े मसले पर बैठक चल रही थी। बैठक में तालिबान के साथ चीनी प्रतिनिधि भी शामिल थी। इसी दौरान परिसर के बाहर तेज धमाके सुनाई देने लगे। धमाकों से आग लग गयी और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। पता चला कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर पूरे क्षेत्र को दहला दिया था। इस कारण वहां लाशें बिछी दिखाई दीं। बताया गया कि बीस से अधिक लोगों की मौत हुई है। भारी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।

धमाके के बाद वहां भगदड़ मच गयी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलाई गयीं, वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस पहुंचीं। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नफी तकूर ने घटना की पुष्टि की। घटना में बीस से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं भारी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गयी है, इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button