क्राइमभारत

रिश्तेदारों ने विवाहिता से किया दुष्कर्म,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दो रिश्तेदारों के सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दुष्कर्म के दौरान मोबाइल से पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल करते रहे। पीडिता ने थाना मथुरा गेट में नामजद मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया है कि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वह अपनी बहन के पुत्र को देखने जनाना अस्पताल भरतपुर आई थी। वहां पीड़िता की भाभी का उसके पास कॉल आया, जिन्होंने उसे दोपहर करीब एक बजे बिजली घर चौराहे पर बुलाया। जब पीड़िता बिजली घर चौराहे पर पहुंची तो वहां भाभी का भाई और मौसी का लड़का मिला। उन्होंने उसको बाइक पर बिठा लिया। पीड़िता को उनकी नीयत सही नहीं लगी तो उसने बाइक से कूदना चाहा, लेकिन आरोपितों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल ले गए, जहां दाेनों आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। जैसे-तैसे पीड़िता उनके चंगुल से निकल वापस घर लौटी और घटना के संबंध में अपने भाई और मां को बताया। आरोपित युवक पीड़िता को बार-बार कॉल कर वापस आने के लिए बोलते रहे और नहीं आने पर अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देते रहे। सीओ एससी-एसटी सेल अनिल कुमार मीणा ने बताया कि मामले में पीड़ित विवाहिता का मेडिकल कराया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button