भारत

यूपी: जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण

यूपी/लखीमपुर खीरी-22 अक्टूबर। जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। उनके साथ राहत आयुक्त उप्र रणवीर प्रसाद, प्रमुख अभियंता सिचाई अशोक सिंह भी हेलीकॉप्टर पर सवार थे। कार्यक्रम के अनुसार जल शक्ति मंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से खीरी जिले के शारदा नगर पहुंचे। इस दौरान आयुक्त लखनऊ मंडल रंजन कुमार, डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय दुल ने उनके जनपद आगमन पर स्वागत किया। खीरी पहुंचने से पूर्व जलशक्ति मंत्री ने हेलीकॉप्टर से खीरी के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करके वर्तमान परिदृश्य देखा। शारदा बैराज पर बनी हेलीपैड से जलशक्ति मंत्री सीधे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासनिक, अंतरविभागीय अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ वर्तमान बाढ़ के हालातों, किए जा रहे बचाव अभियान की गहन समीक्षा की। जरूरी निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत में डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने प्रेजेंटेशन देकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में किए जा रहे बाढ़ प्रबंधन व राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। जलशक्ति मंत्री ने जिले में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान और राहत व बचाव कार्य की जानकारी ली। कहा कि इस दौरान फंसे सभी गम्भीर रोगियों को प्रशासन दवा भी उपलब्ध कराएं। धनराशि की कोई कमी नहीं है। प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाई जाए। पशुओं का चिन्हांकन करके युद्धस्तर पर पर्याप्त आहार की व्यवस्था कराएं। सभी पशुओं को सुरक्षित स्थान पहुंचाएं। निगरानी समितियों की सक्रियता बढ़ाई जाए। बच्चों को दूध वितरित किया जाए। कपड़ा वितरण के लिए कपड़ा बैंक बनाई जाए। सभी प्रभावित गांव में वीडीओ समुचित व वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था कराए। इस दौरान उन्होंने सीएमओ से चिकित्सा कैंप व सीवीओ से पशु चिकित्सा कैम्पों की जानकारी ली, जरूरी निर्देश दिए। सिंचाई के अफसरों ने मंत्री के पूछने पर बताया कि शारदा व घाघरा के सभी बंधे सुरक्षित हैं। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने शारदा को गोमती से जोड़ने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि शारदा को गोमती व गंगा को सई नदी से जोड़ने पर विचार चल रहा है। वहीं अन्य मौजूद जनप्रतिनिधियों से भी उनके सुझाव लेकर उनका फीडबैक लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button