
जयपुर-22 अक्टूबर। जालौर जिले की भाद्राजून पुलिस ने जाली नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने पांच- पांच सौ रुपये के 92 कुल 46 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जालोर पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाल ने बताया कि भाद्राजून पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाली नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मोहम्मद अयूब शेख (45) निवासी माण्डल जिला भीलवाड़ा, मोहम्मद हुसैन (29) शाहपुरा जिला भीलवाड़ा तथा निजाम हुसैन (32) निवासी बागली जिला देवास मध्यप्रदेश को थाना इलाके में स्थित बिजली घाणा रोड़ से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पांच पांच सौ रुपये के 92 कुल 46 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए है और साथ ही एक अल्टो कार भी जब्त की है। पूछताछ में खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है।



