बिहारभारत

राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद तीन दिवसीय दौरे पर पटना में

पटना। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। वे पटना एयरपोर्ट से निकलकर सीधे राजभवन पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। वे बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा अन्य कई जगहों का भी दौरा करेंगे। राष्ट्रपति 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे तक पटना में रहेंगे। उनके 46 घंटे की पटना यात्रा को लेकर तमाम सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राजभवन में आयोजित पटना हाईकोर्ट के जजों के साथ हाई टी में राष्ट्रपति आज शाम शामिल होंगे। वे 21 अक्टूबर को राष्ट्रपति बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10:50 पर वह विधानसभा परिसर पहुंचेंगे और तकरीबन 50 मिनट के कार्यक्रम में वह शामिल होंगे।विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति बोधि वृक्ष भी लगाएंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद चौथी बार पटना आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति के सम्मान में 21 अक्टूबर की शाम सात बजे से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button