
बिहार
मधुबनी जिला प्रशासन के चुनाव तैयारियों की खुली पोल, जमीन पर बैठकर कर्मियों को कराना पड़ा मतदान
मधुबनी। पंचायत चुनाव में जिला प्रशासन के तमाम तैयारियों की राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कोइलख पंचायत के मतदान केन्द्र 205 ने पोल खोल कर रख दिया है। कोइलख पंचायत के मतदान केन्द्र 205 पर जिला एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की व्यवस्था नही की गयी थी। जिस कारण मतदान कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मतदान केन्द्र पर कर्मियों ने जमीन पर बैठक कर ईवीएम रख मतदान कराया। जिस कारण एक ओर मतदान केन्द्र पर मतदान कराने आए कर्मियों को परेशानी हुए,तो दुसरी ओर मतदान करने आए मतदाताओं को भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ा। जबकि मतदान से पहले जिला प्रशासन के साथ-साथ प्रखंड प्रषासन ने चुनाव की व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। परंतू मतदान केन्द्र संख्या-205 ने जिला एवं प्रखंड प्रशासन के तमाम दावे खोखले साबित हुए।



