
मधुबनी में मतदान से पहले सील ईवीएम की फोटो वायरल

मधुबनी। लदनियां प्रखंड में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2021 में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी की हर दावे विफल होते देखे जा रहे हैं। चाहे मतदातासूची विखंडन की बात हो,या फिर अभ्यर्थीयों को मतदातासूची उपलब्ध कराने की बात। इधर इवीएम मशीन सीलिंग की फोटो पिपराही पंचायत से संबंधित सोषल मीडिया पर वायरल हो रही है। पिपराही मध्य विद्यालय पश्चिम भाग बूथ संख्या-170 की तैयार सील ईवीएम संख्या-535541 की वोटिंग मशीन की फोटो पिपराही पंचायत में सोषल मीडिया के कई ग्रुप पर दिखया जा रहा है। जिस ग्रुप की एडमिन मुखिया प्रत्यासी के पुत्र भारतीय डाक विभाग में कार्यरत हैं। लदनियां प्रखंड कार्यालय में बने बज्रगृह से सील ईवीएम फोटो वायरल होना राज्य निर्वाचन आयोग पटना का निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने के दावा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। मालुम हो कि आगामी 24 अक्टुबर को लदनियां प्रखंड क्षेत्र में मतदान होना है।



