
पटना। जे.ई.ई. एडवांसड 2021 परीक्षा के घोषित परिणाम में आशा के अनुरूप मेंटर्स एडुसर्व के छात्रों का उत्कृष्ठ प्रर्दशन रहा। संस्थान के निदेशक श्री आनंद जायसवाल ने बताया कि पटना एवं झारखंड के रेगूलर क्लासरूम प्रोग्राम एवं स्कूल टाई-अप प्रोग्राम के टाॅप परर्फोमर्स में सुमित कुमार शर्मा (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 66), राहुल कुमार (आॅल इंडिया रैंक 248), अभिषेक ठाकुर (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 270), अंशु कुमार (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 375), मृणाल जे आनंद (आॅल इंडिया रैंक 523), भानु प्रताप (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 579), रवि कुमार (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 724), उत्तम कुमार (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 764), धीरज कुमार (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 804), ओम शुभम्पति (आॅल इंडिया रैंक 830),दिव्यांशु देव (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 833), परमवीर प्रकाश (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 838), अमन राज (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 866), सुंदरम कुमार (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 938) आदि शामिल हैं। श्री जायसवाल ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के कठिन परिश्रम, उनकी टीम के अनुभवी अध्यापकों द्वारा की गई जी तोड़ परिश्रम, मेंटर्स की उच्च स्तरीय शिक्षण प्रणाली एवं टेस्ट सीरीज को दिया। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा घोषित परिणामों में गुणवत्ता है एवं परिणामों की विश्वसनीयता मेंटर्स एडुसर्व की पहचान है। श्री जायसवाल ने कहा कि जिन छात्रों का जे.ई.ई. मेन व जे.ई.ई. एडवांसड 2021 का परिणाम संतोषजनक नही रहा उन्हें हताश व निराश नही होना चाहिए। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा जे.ई.ई. (मेन एवं एडवांसड) 2022 हेतु नया टारगेट बैच 21 अक्टूबर एवं 28 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ किया जायेगा। मेंटर्स एडुसर्व में रेगुलर आॅफलाईन क्लास शुरू कर दिया गया है। आॅनलाईन लाईव क्लास की सुविधा भी जारी है।
मेंटर्स एडुसर्व के विभिन्न क्लासरूम प्रोग्राम में सेशन 2021-22 हेतु कक्षा 8वीं से 12वीं एवं 12वीं पास छात्रों के लिए डायरेक्ट एडमिशन प्रक्रिया जारी है, जिसमें छात्रों को योग्यतानुसार छात्रवृत्ति व निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र 9569668800 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



