
बिहार
मां वैष्णव दुर्गा मंदिर सतघरा में दर्शन के लिए श्रद्धालु की उमड़ी भीड़

मधुबनी। मां दुर्गा का पट खुलते ही जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक का माहौल भक्तिमय हो गया है। हर घरों एवं मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना में डूबे हुए हैं। मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे इजरा पंचायत के सतघरा गांव में स्थित मां वैष्णव दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन के लिए श्रद्धालुाओं का तांता लगा हुआ है। मां वैष्णव दुर्गा मंदिर के संस्थापक सह भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने बताया कि यहां की पूजा अर्चना में केवल ईश्वरीय स्मरण का ही कार्यक्रम होता है। पूजा एवं अराधना की अपसंस्कृति या मजमा यहां नहीं होता है। जबकि रामजतन महतो, राजेश कुमार,ललित कुमार सिंह व अन्य ने यहां पर स्थापित सभी भगबान की पूजा की।



