बिहार

मधुबनी में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 2 गंभीर

मधुबनी- 19 अगस्त। जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के खोईर गांव में गुरुवार देर रात्रि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत एवं दो गंभीर जख्मी होने की खबर के बाद पुरे गांव में मातमी माहौल छाया हुआ है। गंभीर घायल को डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती कराया गया है। यह हादसा अररिया पोपी क्षेत्र में ऑटो और ट्रक की टक्कर के कारण हुई। अररिया ओपी के स्थानीय लोगों के अनुसार मिश्रौलिया एवं पचरुखी पंचायत की सीमा पर स्थित खोईर गांव से ऑटो झंझारपुर के लिए चली थी। ऑटो पर छह लोग ग्रुप लोन की किस्त जमा कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

अररिया ओपी क्षेत्र के पिपरौलिया समीप एनएच 57 पर गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हुए 4 लोगों में 3 बाबूबरही थाना क्षेत्र के खोइर मिश्रौलिया गांव के निवासी हैं। जबकि एक महिला झंझारपुर नगर पंचायत रल रामचोक की निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि 5 लोगों को गंभीर अवस्था में झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पहुंचने से पहले ही तीन व्यक्ति दम तोड़ चुके थे। जबकि दो गंभीर घायलों का प्राथमिकी ईलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

मृतकों की पहचान मिश्रौलिया निवासी राम दुलार यादव की 22 वर्षीय पत्नी कुसुम कुमारी,इसी गांव के लक्ष्मण नोनिया के 55 वर्षीय पुत्र शिव कुमार महतो, मकसूदन महतों के 45 वर्षीय पुत्र उदय महतो एवं झंझारपुर नगर पंचायत रामपुर वार्ड 4 के रहने वाले जगन्नाथ साह की 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी है। गंभीर रूप से घायलों में खोइर मिश्रौलिया की भगवान प्रसाद की 40 वर्षीय सावित्री देवी एवं फुलवरिया बाहुबरही की लक्ष्मी मुखिया की पत्नी 35 वर्षीय मुन्नी देवी है। ओपी प्रभारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद ट्रक भाग गया है। मामला दर्ज अब तक नहीं हुआ है। इलाज के बाद आते ही मामला दर्ज किया जाएगा। इधर चारों मृतक का शव शनिवार को गांव पहुंचते ही पुरा गांव मातम में तब्दील हो गया। आस-पास के लोग गांव पहुंचकर दिनभर मृतक के परिजनों को दिलासा देते रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button