बिहार

फुलवारीशरीफ घटना पर पप्पू यादव का भाजपा हमला, कहा- BJP खुद आतंकवाद फैलाती है और निर्दोष पर लगाती है झूठा इल्जाम

पटना- 16 जुलाई। जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने फुलवारी शरीफ की घटना पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद आतंकवाद फैलाती है और निर्दोष लोगों पर आतंकवाद का झूठा इल्जाम लगाती है। वे आज यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

पप्पू यादव ने मांग की कि भाजपा ने अबतक कितने लोगों को देशद्रोही और आतंकवादी बताया और भाजपा के साथ किस किस के क्या-क्या संबंध थे और किन को किन को छोड़ा गया, उनकी सूची सामने रखी जाए। जिनपर भाजपा ने आरोप लगाया था उनमें से अधिकांश मामले में लोग आरोप मुक्त हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि भाजपा शासित राज्यों में जितने मुस्लिम युवा संगठन हैं जिनपर देशद्रोही या दलित आतंकवादी होने का आरोप लगाया गया है उनपर कानूनी कार्रवाई कर श्वेत पत्र जारी की जाय।

उन्होंने कहा कि इन मामलों में कितने मुकदमे हुए, कितनों की गिरफ्तारी हुई और कितने मामलों में निर्दोष लोगों पर चार्जशीट दाखिल की गयी। इसपर हमारी एक कोर कमिटी तथ्य जुटा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि निरंजन होजई, तारीक अहमद मीर, रियाज अटारी, ध्रुव सक्सेना, तालिब हुसैन शाह और देवेंद्र सिंह से भाजपा की यारी कैसे हुई। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, पूर्व विधायक रामचन्द्र यादव उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button