
MADHUBANI:- तालाब में डूबने से 3 वर्षीय बालक की मौत
मधुबनी- 06 जून। हरलाखी थाना क्षेत्र के मोहनपुर जानकी टोल में तालाब में डूबने से एक तीन वर्षीय बालक का मौत हो गया है। मृतक की पहचान राम वरण राम की पुत्र अवधेश राम के रूप में बताया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक बालक गांव के कुछ बच्चे के साथ खेल रहे थे। इसी क्रम में बालक घर से कुछ दूर एक तालाब में चला गया। इधर डूबने की सूचना मिलते ही परिजन उक्त तालाब पर पहुंची जहां ग्रामीणों के सहयोग से बालक को तालाब से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए उमगांव के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पीड़ित परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। इधर घटना से आहत परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। गांव में मातम छा गया है। ग्रामीण मिथलेश झा,अखिलेश झा समेत अन्य लोगों ने बताया कि मृतक का परिजन का मौलिक स्थिति काफी दयनीय है। मृतक का पिता मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे है, यह पहला संतान था। लोगों ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआबजा दिलाने का मांग सीओ हरलाखी से किया है। इस बाबत सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



