
5 अगस्त : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रोंज मेडल जीतकर इतिहास रचा है भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हरा दिया है। इसके लिए भारतीय टीम को देशभर से बधाइयां दी जा रही हैं हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की तो खुशी के मारे आंखें छलक आईं। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके गर्व जताया। वहीं हरियाणा व पंजाब के कई दिग्गज मंत्रियों ने भी बधाई ट्वीट किए।सुखबीर, हरियाणा पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आप के सांसद भगवंत मान ,मनप्रीत सिंह बादल, हरीश अमृत कौर बादल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा ट्वीट कर बधाइयां दी है
भारतीय पुरुष हॉकी टीम में 4 खिलाड़ी अमृतसर के-
टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी अमृतसर के रहने वाले हैं जिनका नाम गुरजंट सिंह, दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और शमशेर सिंह मैच में दो गोल करने वाले सिमरनजीत सिंह, गुरजंट सिंह के ममेरे भाई हैं। इसलिए गुरजंट के परिवार में डबल जश्न का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों के परिवारों ने पूरा मैच देखा। अब जीत की खुशी में परिवार फूला नहीं समा रहा। वहीं परिवार को बधाई संदेश भी खूब मिल रहे हैं।