
बिहार
MADHUBANI:- कोर्ट परिसर से चर्चित अधिवक्ता मुकेश राय की बाइक चोरी
मधुबनी- 05 अप्रैल। बेखौफ बदमाशों ने जिला कोर्ट परिसर से अधिवक्ता मुकेश राय की बाइक चोरी कर चंपत हो गया। चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बाइक बरामदगी के लिए अधिवक्ता मुकेश कुमार राय ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।
अधिवक्ता मुकेश राय ने नगर थाना पुलिस को बताया कि सुबह कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता शेड में बाइक लगाकर न्यायिक कार्य में लग गए। दोपहर करीब एक बजे जब वापस वहां पहुंचे, तो बाइक गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



