
BIHAR:- दो वर्ष बाद फिर से खुली जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, सप्ताह में सिर्फ एक दिन मंगलवार को शाम में 7: 47 बजे जयनगर से खुलेगी
मधुबनी-05 अप्रैल। करीब दो साल बाद मंगलवार को जयनगर से धुरियान पैसेंजर ट्रेन खुली। शाम में 7.47 बजे ट्रेन खुलते ही यात्रियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोविड 19 को लेकर दो साल से धुरियान पैसेंजर ट्रेन बंद थी। जयनगर से सिमरिया, सुल्तानगंज होते हुए हावड़ा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
रेलवे अब इसे नये नंबर 13032 के साथ एक्सप्रेस बनाकर सप्ताह में सिर्फ एक दिन मंगलवार को जयनगर से चालू की है। इस ट्रेन में कुल 11 कोच रहेगा, सभी अनारक्षित होंगे। इससे जयनगर से सिमरिया, सुल्तानगंज होते हुए हावड़ा जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। रेलवे के जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले यह ट्रेन 53041/53042 नंबर से चलती थी, लेकिन अब एक्सप्रेस के रूप में 13031/13032 नंबर से चलेगी। अभी यह ट्रेन सप्ताह में फिलहाल एक दिन ही चलेगी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को चार अप्रैल से और 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस हरेक मंगलवार को पांच अप्रैल से चलेगी। बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देशव्यापी लाकडाउन के दौरान 24 मार्च 2020 से मालगाड़ियो को छोड़ पैसेंजर से लेकर हावड़ा-जयनगर पैसेंजर सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। स्थिति में सुधार होने पर धीरे-धीरे सभी ट्रेनें चलने लगी लेकिन,जयनगर हावड़ा का परिचालन अबतक शुरू नहीं हो सका था। इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से साहिबगंज-भागलपुर-किऊल रेलखंड के यात्रियों को सहूलियत होगी।
वहीं इस ट्रेन को एक्सप्रेस के रूप में चलाने के इस निर्णय से जयनगर समेत अन्य जगहों के कारोबारियों को काफी फायदा होगा। जयनगर से हावड़ा के बीच यह ट्रेन 163 स्टेशनों पर रुकेगी। स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक ने बताया कि ट्रेन मंगलवार की शाम अपने निर्धारित समय पर खुली।



