स्पोर्ट्स

IPL:- लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया

मुम्बई- 04 अप्रैल। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल सीजन-15 के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया। लखनऊ की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज आवेश खान, जिन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

लखनऊ के दिए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी 44 रन और निकोलस पूरन 34 रन को छोड़ कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। कप्तान विलियम्सन ने 16, अभिषेक शर्मा ने 13, वाशिंगटन सुंदर ने 18 और एडेन मार्करम ने 12 रन का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से आवेश खान ने चार, होल्डर ने तीन और क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट लिए।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए। लखनऊ की शुरुआत एक बार फिर ठीक नहीं रही और डिकॉक एक रन व लुइस एक रन के रूप में टीम को बड़े झटके लगे। कुछ समय बाद मनीष पांडेय भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर 87 रन की साझेदारी की। हुड्डा ने 51 और राहुल ने 68 रन बनाए। आखिर में आयुष बडोनी ने कुछ शॉट लगाते हुए टीम का स्कोर 169 तक पहुंचाया। हैदराबाद की ओर से रोमारियो शेपर्ड, टी. नटराजन और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button