
PATNA:- “बारहवीं के छात्रों की विदाई सह पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह”
पटना, 28 मार्च। ज्ञान निकेतन विद्यालय में बारहवी, सत्र 2021-22 के छात्रों को विदाई देने के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह की शुरुआत केतन के सोलो गाने के साथ हुआ छात्रों एवं शिक्षकों ने मिलकर केक काटा केक कटने के बाद जूनियर छात्रों, आर्यन राज, मयंक सिन्हा, हर्ष एवं अन्य ने नृत्य, समूह गान इत्यादि के द्वारा सभी का मन मोह लिया। केतन के फरेवेल गीत ने सबको आवुक बना दिया। पूरे कार्यक्रम के सूत्रधार थे अर्नव गुप्ता एवं पियूष कश्यप । इस अवसर पर छात्रों को अपना आशीर्वचन देते हुए उप प्रधानाचार्य श्री पशैलेन्द्र मोहन झा ने उन्हें सलाह दी की वे सफलता की उचाईयों को हासिल करें, नए कीर्तिमान गढ़े लेकिन अपने माता पिता, देश एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों को कभी ना भूले। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य श्री जे. के. मुखर्जी ने छात्रों से कहा की वे उच्च नैतिक मूल्यों को समाज में स्थापित करें। विद्यालय के निर्देशक श्री सायण कुणाल ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासिका श्रीमती अनीता कुणाल ने छात्रों को अपना आशर्वाद दिया एवं उन्हें बधाई दी।
विद्यालय में एक तरफ जहाँ बारहवीं के छात्रों को विदाई दी जा रही थी, वहीं दूसरी और विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का समागम था। यह अवसर या पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करने का । विद्यालय के 10 वर्तमान मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को ज्ञान निकेतन ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। ज्ञान निकेतन ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. समित ने कहा की विद्यालय वापस आना उनके लिए अपने घर वापस आने के समान है। विद्यालय उनका मंदिर है जहाँ से उन्हें कुछ करने की उर्जा एवं प्रेरणा मिलती है। ज्ञान निकेतन ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजित कुमार ने अपने सन्देश में कहा की विद्यालय ने उन्हें सबकुछ दिया है, विद्यालय वापस आना उनकेलिए तीर्थ यात्रा समान है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्ववर्ती छात्रों में आज़ाद दीपक,नीरज अग्रवाल, शिव अनंत शंकर,अमित कुमार, विकाश सिंह,नीरज कुमार आदि मौजूद थे।



