ताज़ा ख़बरें

एसबीआई व COMFED का समझौता, ऋण-उत्पाद बिना किसी समर्थक जमानत के रियायती ब्याज दर पर होगा उपलब्ध

पटना- 29 मार्च। COMFED से सम्बद्ध डीलरों/वितरकों,इसकी इकाइयों और संबंधित दुग्ध संघों को इलेक्ट्रॉनिक डीलर फाइनेंसिंग स्कीम (ई-डीएफएस सुविधा) के तहत इन्वोइस या बिल खरीद की सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बिहार स्टेट मिल्क कॉपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए। यह ऋण-उत्पाद बिना किसी समर्थक जमानत के रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। राज्य में अपनी तरह का यह पहला टाई-अप है। इस ऐतिहासिक समझौते से 90 से अधिक वितरक एवं 260 डीलर लाभान्वित होंगे। COMFED के पास बेहतर नकद प्रबंधन होगा और डीलर बस एक क्लिक से उन्हें आपूर्ति की गई वस्तुओं का भुगतान करने में सक्षम होंगे। राज्य के लिए ब्रांड को सुदृढ़ करने में यह गठजोड़ मील का पत्थर साबित होगा।

COMFED वर्तमान में बिहार,झारखंड,उत्तर पूर्वी राज्यों एवं दिल्ली एनसीआर में दूध की खरीद,उसके प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादों को तैयार करने और उसके विपणन का कार्य करता है।
COMFED के पास देश भर में विशेष रूप से बिहार राज्य, झारखंड के कुछ हिस्सों और दिल्ली एनसीआर में डीलरों-वितरकों का एक विस्तृत नेटवर्क है।

भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक सुरेंदर राणा और कॉम्फेड के एमडी श्रीमती शिखा श्रीवास्त गरिमामयी उपस्थिति में एमओयू पर एसबीआई के उप महाप्रबंधक (एसएमई) सत्य प्रकाश एवं COMFED के उप महाप्रबंधक (लेखा) रमेश कुमार मिश्रा द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर एसबीआई से महाप्रबंधकगण सर्वश्री जन्मेजय मोहंती,मृगांक जैन एवं मनोज गुप्ता तथा पटना अंचल के उप महाप्रबंधक श्री रंजन कुमार नायक और एसएमई टीम के स्टाफ-सदस्य भी उपस्थित थे। जबकि कॉम्फेड का प्रतिनिधित्व राजीव वर्मा,महाप्रबंधक (वित्त), रवीन्द्र कुमार झा (सहायक महाप्रबंधक) व अन्य द्वारा किया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button