बिहार

बेगूसराय में सीएम नीतीश को दिखाया गया काला झंडा , 1 युवक गिरफ्तार

बेगूसराय- 24 फरवरी। समाज सुधार अभियान के तहत शनिवार को बेगूसराय आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक युवक ने हेलीकॉप्टर पर चढ़ते ही काला झंडा दिखा दिया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काला कपड़ा लहराते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया तथा उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा निवासी महेन्द्र यादव का पुत्र कारी यादव बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है, इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। बताते चलें कि अपने समाज सुधार अभियान के नौवें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बेगूसराय आए हुए थे।

चार घंटे से भी अधिक लंबे कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद हेलीकॉप्टर में बैठे थे, तभी कारी यादव ने काला कपड़ा लहरा दिया। जबकि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे तथा गेट पर जांच के बाद सिर्फ पास प्राप्त करने वाले लोगों को ही सभा स्थल पर जाने दिया जा रहा था। गिरफ्तार युवक का कहना है कि उसने अपने गार्जियन की बेइज्जती का बदला लिया है, कुछ साल पहले एक बार उसके नेता लालू प्रसाद यादव जब बेगूसराय के मटिहानी में आए थे तो जदयू समर्थकों ने लालू यादव को काला झंडा दिखाया था। उसी दिन से वह घुटता रहा और निश्चय किया था कि किसी दिन वह नीतीश कुमार को काला झंडा दिखाकर अपने की बेइज्जती का बदला लेगा। काफी इंतजार के बाद आज उसका बदला पूरा हो गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button