एजुकेशन

बिहार में 42 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

पटना- 23 फरवरी। बिहार सरकार ने बुधवार से राज्य के 42 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देना शुरू कर दिया है। अगले तीन में प्रदेश के सभी जिलों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का आदेश दिया गया है। इन सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिला स्तर, प्रखंड स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर हो रही है। सभी अभ्यर्थियों से उनकी पसंद पूछ कर उनकी नियुक्ति की जा रही है।

पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नियुक्ति पत्र लेने के 30 दिनों के भीतर सभी अभ्यर्थियों को स्कूल में काम शुरू करना होगा। योगदान देने से पहले उन्हें सिविल सर्जन स्तर का हेल्थ सर्टिफिकेट बना कर जमा करना होगा। इसके साथ ही दहेज नहीं लेने का स्वघोषणा व शपथ पत्र भी जमा करना होगा।

सीतामढ़ी,दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय,समस्तीपुर, खगड़िया आदि बड़े जिलों में तीन दिनों 23, 24 और 25 को नियुक्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। कहीं-कहीं यह प्रक्रिया 26 को भी चलने की उम्मीद है। बकौल अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति पत्र पाने वाले च्वाइस के आधार पर विद्यालय में पदस्थापित होंगे। जांच में सही पाए जाने वालों को वेतन मिलने लगेगा, जबकि शेष का वेतन भुगतान सर्टिफिकेट जांच के बाद होगा। जांच के लिए 30 सितंबर तक मुकर्रर है सबसे अधिक दरभंगा को और सबसे कम लखीसराय को मिलेंगे शिक्षक

दरभंगा-4794,मुजफ्फरपुर-2429, समस्तीपुर-2017,नालंदा-1787, प. चंपारण-1536,बांका-1511,गया-1466, औरंगाबाद-1485, पटना-1239, भोजपुर-1402,मधुबनी-1342, रोहतास -1361,भागलपुर-13 81, बेगूसराय-1280, मधेपुरा-1060, पूर्णिया-1120, अररिया-1069, वैशाली-1060, सीतामढ़ी-1148,पूर्वी चंपारण -1078, लखीसराय-119, शिवहर -174, शेखपुरा-282, अरवल–343 है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग ने 91 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति की अधिसूचना पांच जुलाई 2019 को जारी की थी। पहले शेड्यूल के मुताबिक 31 मार्च, 2020 के पहले नियुक्ति पत्र मिल जाना था लेकिन पहली बार 11 फरवरी, 2020 को इसे स्थगित किया गया। फिर आठ-दस बार विभिन्न न्यायिक आदेशों से यह आगे बढ़ता रहा। अंतत: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 23 फरवरी से नियुक्ति पत्र बांटे जाने की घोषणा की। अपर मुख्य सचिव संजय कुमार के आदेश से सभी जिले अंतिम रूप दे चुके हैं। 42047 अभ्यर्थी चुने गये हैं। हालांकि,इनमें 900 की पात्रता (टीईटी-एसटीईटी) अमान्य है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button