
NOU में परीक्षाओं से पुर्व परामर्श कक्षाओं का हो रहा आयोजन
पटना- 22 फरवरी। नालंदा खुला विश्वविद्यालय,दूर शिक्षा पद्धति पर राज्य सरकार का एकमात्र खुला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय में इन दिनों संचालित हो रही परीक्षाओं के पूर्व परामर्श कक्षाओं का आयोजन लगातार जारी है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के०सी० सिन्हा स्वयं स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों के गणित विषय की परामर्श कक्षाएं ले रहे हैं एवं छात्रों को बड़े ही सरल रूप में,सवाल का समाधान बता रहे हैं। आनलाईन के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में छात्र, अपने गणितज्ञ कुलपति से शिक्षा पाकर गदगद दिखाई दिए। यह काउन्सलिंग क्लास,बिस्कोमान टावर के 12वें तल से वाई-फाई सुविधाओं द्वारा डिजिटल स्क्रीन द्वारा प्रसारित हुए। इस अवसर पर क्लास रूम में,विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी,कुलसचिव (परीक्षा) डा० नीलम कुमारी के अतिरिक्त कई अन्य विषयों के समन्वयकगण भी मौजूद थे।
विश्वविद्यालय प्रशासन का यह प्रयास है कि अच्छे से अच्छे शिक्षकों का इस विश्वविद्यालय में नामांकित विधार्थियों को सूदूर बैठे लाभ प्राप्त हो,जिसमें काफी सफलता मिली है। डिजिटल माध्यम से दूर शिक्षा अब पारम्परिक शिक्षा से कहीं कम होगा। ऐसा विश्वास कुलपति ने अपने वक्तव्य में जाहिर किया। कुलपति डा० सिन्हा ने अन्य विषयों में भी शिक्षकों को अपने छात्रों से समन्वय स्थापित करने को कहा।



