
MADHUABNI:- किसान के प्रीमियम जमा नहीं होने पर प्रदर्शन
मधुबनी-29 जनवरी। किसानों के फसल बीमा के प्रीमियम नहीं जमा करने के खिलाफ शनिवार को रहिका प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पैक्स चेयरमैन एकत्रित होकर विरोध जताया। मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और कहा प्रखंड के हजारों किसानों को फसल बीमा का लाभ प्रबंधक की लापरवाही के कारण नहीं मिल पायेगा। बीमा की अंतिम तिथि 31 जनवरी है और प्रबंधक दस दिनों से किसानों के कार्य को नहीं कर रहे हैं। जबकि जिले के बेनीपट्टी, जयनगर व अन्य शाखाओं में किसानों का प्रीमियम लगातार जमा किया गया है। केवल रहिका प्रखंड के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मौके पर सप्ता आशीष कुमार चौधरी, सुंदरपुरभिट्ठी के पंकज झा, दिनेश यादव, ककरौल के विनोद झा,नाजिरपुर के विरेन्द्र ठाकुर, राम विलास यादव, जितेन्द्र यादव, कन्हैया कुमार झा, नौशाद आलम, शंभू यादव, दिलीप झा व अन्य ने बताया कि जिले के विभिन्न शाखाओं में अलग-अलग नियम चलाया जा रहा है। एकरुपता नहीं रहने से किसान व पैक्स में भ्रम की हालत है। समस्याओं के लिए लगातार संपर्क किया गया। जिसे अनसुनी कर दिया गया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन किया गया है।
विरोध की जानकारी मिलने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सह एमडी अजय कुमार भारती प्रबंधक सुमन कुमार सुमन से उत्पन्न हुई समस्याओं को लेकर जानकारी मांगी। इसके बाद उन्होंने पैक्स अध्यक्षों से वात्र्ता की और समस्या के समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया। लेकिन पैक्स अध्यक्ष बीमा के कार्यो के निष्पादन के साथ ही प्रबंधक के स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहे। चेयरमैन ने एडवायस व आरओ संख्या नहीं देने का मामला उठाया। बताया कि समय पर यह नहीं मिलने से धान अधिप्राप्ति का काम बाधित होता है। एसएफसी में प्राप्ति रशीद (इसी) के लिए जमा नहीं हो पाता है। जिससे लगातार समस्या उत्पन्न हो रही है। कार्यालय में कामकाज के प्रति कर्मी की उदासीनता की बात भी चेयरमैन ने कही। एमडी ने हर बिन्दुओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। वात्र्ता के बाद इन पैक्स चेयरमैन ने बताया कि यदि कार्यशैली में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा।
क्या कहते हैं अधिकारी–
डीसीओ सह एमडी अजय कुमार भारती ने बताया कि पैक्स से राशि जमा कराये जाने पर समिति का प्रस्ताव आवश्यक होगा। वहीं किसान यदि सीधे अपने खाता से राशि जमा कराते हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। वात्र्ता की गयी है समस्याओं का समाधान कर लिया जायेगा।



