
ताज़ा ख़बरेंस्पोर्ट्स
ओलम्पिक में रजत पदक जीतने पर राज्यपाल श्री मिश्र ने दी मीरा बाई चानू को बधाई
जयपुर, 24 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में 49 किलोग्राम वर्ग की महिला वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीरा बाई चानू को बधाई दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि मीरा बाई चानू ने पहले ही दिन पदक जीत कर अपने खेल से देश का मान बढ़ाया है। पूरे देश को उन पर गर्व है। वेटलिफ्टिंग में 21 साल बाद भारत ने ओलिंपिक मेडल जीता है।