
क्राइम
8 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन व नशीला टेबलेट बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
करीमगंज (असम), 28 नवम्बर। करीमगंज जिला पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 2 लाख 59 हजार दो सौ नशीला टेबलेट और 605 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ के सहयोग से करीमगंज के नीलम बाजार पुलिस ने अभियान चलाकर दो लाख 59 हजार दो सौ नशीला टेबलेट को नीलाम बाजार के पूर्व बलिया इलाके में जमीन में गाड़ कर रखा गया था। वहीं 46 साबुनदानी में छिपाकर रखे गये 605 ग्राम हेरोइन को भी बरामद किया गया है।
जब्त की गई ड्रग्स और नशीले टेबलेट की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।



