ताज़ा ख़बरें

8 IPS समेत 66 को पुलिस महानिदेशक ने किया डीजीपी डिस्क से सम्मानित

जयपुर-29 नवंबर। राजस्थान पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के फलस्वरूप डीजीपी प्रशस्ति डिस्क एवं रोल प्रदान करने के लिए पुलिस मुख्यालय परिसर में सोमवार सुबह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने चुने गए आठ आईपीएस समेत छियासठ पुलिस एवं अन्य सेवाओं के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया। पुलिस महानिदेशक ने सभी सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी पूरी क्षमता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कोरोना काल में पुलिस कर्मियों द्वारा किये गए सकारात्मक कार्यो से आमजन में पुलिस की बनी बेहतर छवि को बनाये रखने का आग्रह किया। उन्होंने कोरोना के बारे में अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता प्रतिपादित की।

लाठर ने प्रदेश में शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने अपराधों को नियंत्रित करने के लिये पुलिस कर्मियों से सदैव मुस्तैद रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के साथ ही अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें सजा दिलाये जाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(अपराध) रवि प्रकाश ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान आठ आईपीएस, एक अतिरिक्त निदेशक प्रचार, एक उप निदेशक स्वास्थ्य, दस आरपीएस, दो निजी सचिव, नौ पुलिस निरीक्षक व कंपनी कमांडर, तीन उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर, दो-दो मंत्रालयिककर्मी व हेड कांस्टेबल एवं अठाईस कांस्टेबल को डीजीपी प्रशस्ति पत्र व रॉल प्रदान किया गया।

आठ आईपीएस को मिला डीजीपी डिस्क—

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(अपराध) ने बताया कि आठ आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुनर्गठन एवं नियम संजीव कुमार नार्जारी, पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस रूपिंदर सिंघ, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक गौरव श्रीवास्तव, अतिरिक्त कमिश्नर द्वितीय जयपुर हैदर अली जैदी, पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी सीबी अनिल कुमार टॉक, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण मनीष अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक कोटा शहर गौरव यादव (वर्तमान में सीआईडी सीबी जयपुर) एवं एसपी प्रशिक्षण पीटीसी जयपुर दौलतराम अटल सम्मानित हुए।

10 आरपीएस हुए सम्मानित—

इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, ज्ञान चंद यादव, भरत लाल मीणा, सौरभ कोठारी, ललित किशोर एवं पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, रामानंद शर्मा, सूर्यवीर सिंह राठौड़, नरेंद्र कुमार व अमीर हसन 10 आरपीएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं अतिरिक्त निदेशक प्रचार पुलिस मुख्यालय गोविंद पारीक एवं उप निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर सुनील पूनिया को डीजीपी का सम्मान दिया गया।

निजी सचिव व मंत्रालयिक सेवा के चार को मिला डीजीपी का सम्मान—

अतिरिक्त निजी सचिव पुलिस मुख्यालय मुरारी लाल गुप्ता, पुलिस महानिदेशक के निजी सहायक बनवारी लाल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अनुभाग प्रथम नेमीचंद शर्मा एवं सूचना सहायक एससीआरबी प्रकाश कंवर शेखावत भी डीजीपी डिस्क से सम्मानित किए गए।

नौ पुलिस निरीक्षक एवं कंपनी कमांडर डीजीपी डिस्क से सम्मानित—

पुलिस महानिदेशक लाठर ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक धीरज वर्मा, कामरान खान, राम सिंह नाथावत, शिवदास मीणा,पूनम चौधरी,विक्रांत शर्मा एवं कंपनी कमांडर दीपक जोशी, सीताराम बुनकर एवं सुश्री वीना कुमारी को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया।

वहीं डीजीपी डिस्क से प्लाटून कमांडर मुकेश कुमार व उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा एवं उपनिरीक्षक प्रोबेशनर विजय मीणा तथा हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद जाट व महावीर प्रसाद यादव,कांस्टेबल अशोक सिंह, अशोक कुमार रावत, भागीरथ मीणा, भंवर लाल, भूपेंद्र कुमार, गुमान सिंह, हेमराज राजावत, हनुमान चौधरी, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, लालाराम, मुकेश कुमार गुर्जर, मुनेश कुमार, महेंद्र कुमार, मही राम, महेश कुमार, नारायण लाल, नरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, रामचंद्र, सुभाष चंद्र वर्मा, सुरेश कुमार यादव, सोमपाल सिंह, सुरेश चंद गुर्जर, सुरेश कुमार एवं उमेश चंद्र दीक्षित को सम्मानित किया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button