भारत

8 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, पूर्वी राज्यों में पूर्ण तो मप्र में रहेगा आंशिक, ग्रहण में चंद्रमा काला नहीं बल्कि होगा लाल

भोपाल- 02 नवंबर। सूर्यग्रहण के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर 8 नवम्बर को गुरुनानक जयंती के मौके पर चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना दिखने जा रही है। इस दिन संध्या के समय पूर्वी आकाश में उदित होते चंद्रमा के साथ मध्य प्रदेश में यह आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में दिखेगा। हालांकि भारत के पूर्वी राज्यों में इसे पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में देख पाएंगे। ग्रहण के दौरान चंद्रमा काला नहीं बल्कि लाल दिखाई देगा।

भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बुधवार को इस खगोलीय घटना के बारे में बताया कि मध्य प्रदेश में भी पूर्वी जिलों जैसे अनूपपुर, शहडोल में चंद्रमा का बड़ा भाग पूर्ण छाया में होगा तो पश्चिमी जिलों इंदौर, उज्जैन, झाबुआ में चंद्रमा का कुछ ही भाग पूर्ण छाया में होगा। हालांकि मध्य प्रदेश में यह आंशिक ग्रहण के रूप में ही होगा।

सारिका ने बताया कि चंद्रमा का अपना प्रकाश नहीं है। इस पर जब सूर्य की किरणें पड़ती हैं तो उसे परावर्तित करके यह चमकता है। पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, जो प्रत्यक्ष रूप से सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है। हालांकि पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरता हुआ अप्रत्यक्ष प्रकाश चंद्रमा पर पड़ता है। वायुमंडल की धूल के अंतर के कारण चंद्रग्रहण पीला, नारंगी, भूरा या लाल दिख सकता है। ग्रहण के समय वायुमंडल में जितने अधिक धूलकण या बादल होंगे, ग्रहण वाला चंद्रमा उतना लाल दिखेगा।

सारिका ने बताया कि चंद्रग्रहण को बिना किसी उपकरण के खाली आंख से देखा जा सकता है। रोशनी से दूर अंधेरे स्थान पर देखना अच्छा हो सकता है। अगर टेलिस्कोप या बाइनाकुलर से देखेंगे तो लाल रंग को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आंशिक ग्रहण तो शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो जायेगा, लेकिन उपछाया ग्रहण 7 बजकर 26 मिनट तक चलता रहेगा।

मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में चंद्रग्रहण का समय

बैतूल, में शाम 05.35 से 07.26 बजे तक – एक घंटा 50 मिनट, इटारसी में 5.36 से 7.26 तक – एक घंटा 50 मिनट, नर्मदापुरम में 05.35 से 07.26 तक एक घंटा 51 मिनट, हरदा में 05.38 से 07.26 तक एक घंटा 47 मिनट और भोपाल में 05.36 बजे से 05.38 तक एक घंटा 50 मिनट।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button